फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मारपीट में समझौते के बाद दबंगों का हमला, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गैराज के सामने वाहन खड़ा होने पर गाली-गलौज के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। इस घटना दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला महावीरगंज द्वितीय निवासी अनुज मिश्रा के घर के सामने गैराज है। वहां मोहल्ले के ही कुछ लोग कार खड़ी करने के बाद शराब आदि का उपयोग कर गाली-गलौज करते हैं। शुक्रवार रात पड़ोस के लोग कार खड़ी करने आए, तो एक वाहन सामने खड़ा था। इस पर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि एक युवक ने रिवाल्वर तान दी। अनुज ने इसकी लिखित शिकायत कोतवाली में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बीच में पकड़कर कोतवाली में लिखित समझौता करवा दिया। परिजन जब घर पहुंचे, तो दूसरे पक्ष के दबंग हथियार लेकर घर में घुस गए। उन्होंने लाठी-डंडों, सरिया से हमला कर अनुज मिश्रा (32), हिमांशु मिश्रा (25), कांति देवी (58), प्रिया मिश्रा (25) व अजय मिश्रा (37 को लहूलुहान कर दिया। अनुज मिश्रा ने फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। अनुज ने हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। कोतवाल अनिल कुमार चौबे ने बताया कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें