फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नक्शा पास बने छह स्थलों पर चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए बनाए गए भवनों को चिह्नित किया गया है। इन पर शीघ्र ही बुलडोजर चलाया जाएगा। अवैध प्लाटिंग करने वाले पर मुकदमा भी दर्ज होगा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने मंगलवार देर शाम आदेश जारी कर कहा कि फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ में महायोजना लागू है। अवैध रूप से भवनों का निर्माण किया जा रहा है।
कारण बताओ नोटिस के बाद हुई सुनवाई में पता चला कि नवाब न्यामत खां निवासी मनोज यादव ने किरन-दीपक सिनेमा परिसर में बना भवन, नेहरू रोड निवासी धीरज मेहरोत्रा ने भवन, नक्खास स्ट्रीट के अकरम ने बिना मानचित्र पास कराए होटल बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा फतेहगढ़ के शैलेंद्र कुमार अग्रवाल ने बिना मानचित्र के भवन और बेसमेंट का निर्माण किया है। इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा नवाब न्यामत निवासी योगेंद्र भल्ला मोहल्ले में प्लाटिंग कर रहे हैं। उनका लेआउट निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें