फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सांड़ ने वृद्ध के पेट में घोंपे सींग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। गाय को चारा डालने गए वृद्ध को सांड़ ने सींगों के बल उठाकर पटक दिया। पेट में गंभीर चोट आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुतहड़ी निवासी मुरली बाल्मीकि (65) रविवार को मकान के पास बंधी गाय को चारा डालने गए। इसी दौरान आवास सांड़ ने मुरली को सींगों के बल उठाकर पटक दिया। पेट में सींग लगने पर मुरली की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो मुरली को मृत अवस्था में पड़ा हुआ पाया।
मुरली मजदूरी करके परिवार की गुजर बसर करता था। पत्नी रेशमा, पुत्र कल्लू, रोशन, श्यामू, श्याम, बाबू, रामू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि आवारा सांड़ों का यहां आतंक है। आए दिन सांड़ के हमले से लोग घायल हो जाते हैं। कई बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें