फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइक का हॉर्न बजाने पर भैंसें भागीं, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। बाइक का हॉर्न बजाने पर भैंसों के भागने पर मारपीट हो गई। क्षेत्र के गांव रौकरी निवासी ओमकार ने तहरीर दी है। इसमें कहा, शनिवार शाम भाई महेश बाइक से घर आ रहे थे। गांव निवासी एक व्यक्ति भैंसों को ले जा रहा था। इसी बीच उन्होंने बाइक का हॉर्न बजा दिया। इससे भैंसें भागने लगीं। इस पर उक्त व्यक्ति और परिजन भाई के साथ मारपीट करने लगे। बचाने आए पिता रघुनाथ, दिव्यांग भाई चंद्रभान, माता वीरावती को भी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें