फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बसपा नेता को मैनपुरी से फिरोजाबाद जेल भेजा गया

Tue, 02 May 2023 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बसपा नेता डॉ.अनुपम दुबे को मैनपुरी जेल से फिरोजाबाद स्थानांतरित किया गया है। रविवार रात उन्हें फिरोजाबाद जेल पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ.अनुपम दुबे लकड़ी ठेकेदार शमीम हत्याकांड में जिला जेल मैनपुरी में बंद थे। जिला प्रशासन ने अनुपम दुबे व उनके परिजनों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली थी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने उनके ठंडी सड़क स्थित गुरुशरणम होटल के ध्वस्तीकरण का भी आदेश दिया था। इसके बाद से बसपा नेता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मैनपुरी जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर बसपा नेता डॉ.अनुपम दुबे को शासन ने फिरोजाबाद जिला जेल स्थानांतरित कर दिया। रविवार रात पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में बसपा नेता को मैनपुरी से फिरोजाबाद जेल पहुंचा दिया। उनके वकील सोनू मिश्रा ने बताया कि बसपा नेता को फिरोजाबाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें