फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मंडल प्रभारी के लिए अभद्र भाषा बोलने पर बसपा जिलाध्यक्ष निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बसपा के मंडल प्रभारी के लिए फोन पर गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने जिलाध्यक्ष नगेंद्र पाल सिंह जाटव को निष्कासित कर दिया। उन पर अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया। बसपा ने वीर सिंह अंबेडकर को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। उसमें बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भास्कर फोन पर बातचीत कर रहे हैं। पास में ही मंडल प्रभारी रामनरेश गौतम भी बैठे दिख रहे हैं। विजय भास्कर फोन पर जिलाध्यक्ष कहकर संबोधित कर रहे हैं। करीब सात मिनट के वीडियो में फोन करने वाला व्यक्ति रामनरेश गौतम के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। उसका आरोप है कि जो व्यक्ति बहनजी और पार्टी के अहित की बात करेगा, उसके लिए वह इसी तरह की भाषा का प्रयोग करेंगे। हालांकि इस वीडियो को संवाद न्यूज एजेंसी पुष्ट नहीं करती है।
वीडियो वायरल होने के बाद शाम को बसपा जिलाध्यक्ष के रूप में वीर सिंह अंबेडकर ने विज्ञप्ति जारी की। उसमें कहा कि बसपा के जिलाध्यक्ष नगेंद्र पाल सिंह जाटव को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। मंडल प्रभारी रामनरेश गौतम ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। पार्टी ने वीर सिंह अंबेडकर को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उधर, नगेंद्र पाल सिंह जाटव ने बताया कि उनके साथ साजिश हुई है। जो वीडियो वायरल किया गया, वह साजिश के तहत बनाया गया था। वह बसपा के सच्चे और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। पार्टी हित में काम करते रहेंगे। साजिश का जल्द ही पर्दाफाश हो जाएगा। ऐसे लोगों ने ही पार्टी का बड़ा अहित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें