फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रेलवे स्टेशन पर बीएससी नर्सिंग के छात्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल में इंटर्नशिप की ड्यूटी कर घर जा रहे एक बीएससी नर्सिंग के छात्र को फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर पीट दिया। सरिया लगने से उसके सिर में गंभीर घाव हो गए हैं।
विज्ञापन

कमालगंज के मोहल्ला गंगागली आजादनगर निवासी मान सिंह राजपूत का पुत्र प्रियांशु राजपूत (19) बघार स्थित बाबू सिंह दद्दू सिंह मेडिकल काॅलेज में बीएससी नर्सिंग का छात्र है। वह इन दिनों लोहिया अस्पताल में इंटर्नशिप की ड्यूटी कर रहा है। शाम करीब छह बजे अस्पताल से ड्यूटी करने के बाद घर जाने के लिए फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां पहले से घात लगाए बैठे शीशमबाग के करीब 10 युवकों ने घेर लिया। उससे मारपीट शुरू कर दी। सरिया और डंडे से हमले से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। सूचना पर उसके कुछ साथी छात्र भी पहुंच गए। घायल को फर्रुखाबाद जीआरपी थाने लाया गया। रात में लोहिया अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया। छात्र ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले आरोपियों से एक शादी में मामूली विवाद हुआ था। उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें