फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बीएसए को इंचार्ज प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षक झगड़ते मिले, दोनों निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को इंचार्ज प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक स्कूल में आपस में झगड़ते मिले। सहायक अध्यापक ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर एरियर बिल पर हस्ताक्षर करने के एवज में शराब मांगने का आरोप लगाया है। बीएसए ने दोनों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन




सोमवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने सुबह 10:30 बजे ब्लाॅक कायमगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भटमई का निरीक्षण किया। यहां ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुनील कुमार और सहायक अध्यापक अरविंद सिंह आपस में झगड़ा कर रहे थे। जानकारी करने पर पता चला की दोनों के बीच शराब को लेकर विवाद हो रहा है।
सहायक अध्यापक अरविंद सिंह ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि एरियर बिल पर हस्ताक्षर करने के नाम पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक शराब की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने झगड़ा करने का वीडियो भी बीएसए को दिखाया। इसमें दोनों शिक्षक शराब की बोतल लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। बीएसए को विद्यालय में कई अनियमितताएं मिलीं।
विज्ञापन

बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक के बीच झगड़ा हो रहा था। सहायक अध्यापक ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर शराब की मांग करने का आरोप लगाया है। वहीं ग्रामीणों ने जो वीडियो दिया है, उसमें शिक्षक शराब की बोतल का प्रदर्शन स्कूल में कर रहे हैं। कर्मचारी आचरण नियमावली के प्रतिकूल आचरण करने व शिक्षण कार्य में लापरवाही बरते जाने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुनील कुमार और सहायक अध्यापक अरविंद सिंह को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें