फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कन्नौज से बहन के घर आए भाई ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कन्नौज से पत्नी के साथ बहन के घर आए एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर से कुछ दूरी पर खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह आठ दिन पहले इलाज कराने आया था।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज थाना कुसुमखोर के गांव राजा का पुरवा निवासी जितेंद्र राजपूत (22) जयपुर में नौकरी करता था। वह सात दिन पहले पत्नी सोनी के साथ कादरीगेट थाने के मोहल्ला कछियाना निवासी बहन संतोषी पत्नी लेखराज के घर आया था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे घर पर खाना खाने के बाद वह निकल गया।
दोपहर बाद करीब दो बजे खेतों की एक युवक गया। उसने स्व. विजय बहादुर के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर अंगौछा के सहारे शव लटका देखा। सूचना पर बहन संतोषी, पत्नी सोनी पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। जितेंद्र की दो अन्य बहनें भी मोहल्ले में ही ब्याही हैं।
विज्ञापन

बहनोई लेखराज ने बताया कि जितेंद्र और उसकी पत्नी का इलाज चल रहा था। आज सुबह कुछ जांच की रिपोर्ट लेने गया था। उसका करीब छह माह पहले ही विवाह हुआ था। पांच भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़े भाई की पहले मौत हो चुकी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसके चार बहने हैं। युवक की चप्पलें नीचे उतरी मिलीं। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें