फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 1.91 अरब से मड़इयन घाट पर सेतु परियोजना का काम शुरू

Sun, 05 Nov 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कमालगंज-हरदोई मार्ग के महमदगंज मड़ैयन घाट पर 1.91 अरब की सेतु परियोजना पर विधिवत काम शुरू हो गया। शनिवार सुबह मां गंगा का पूजन करने के बाद कंक्रीट प्लांट के पास कुएं के बिंदु पर पिलर का ढांचा तैयार करने के लिए विश्वकर्मा भगवान का पूजन हुआ। जमीन के अंदर जाने के लिए लोहे का ढांचा तैयार किया गया। प्रत्येक पिलर छह मीटर गोलाई में होगा।
विज्ञापन




नाबार्ड वित्त पोषित दीर्घ सेतु की आधारशिला 10 जून को लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने रखी थी। कई दिनों से उपकरण व निर्माण सामग्री कंक्रीट प्लांट स्थल पर पहुंच रही थी। शनिवार को पिलर का ढांचा बनाने का काम शुरू कर दिया गया। ढांचे को बोल्ट से कसकर करीब छह मीटर गोलाई में बनाया गया है। मिट्टी परीक्षण के आधार पर निर्धारित गहराई में ढांचा जाएगा। सरिया लगाकर गिट्टी, मौरंग, सीमेंट आदि का मिश्रण भरा जाएगा। सबसे पहले 46 नंबर के पिलर का ढांचा तैयार हुआ। काम शुरू करने से पहले गंगा नदी किनारे कारीगरों ने मां गंगा का पूजन किया। इसके बाद कार्य स्थल पर भी पूजा की गई। रोजाना बड़ी मात्रा में निर्माण सामग्री कार्य स्थल पर पहुंच रही है। 100 से अधिक कर्मचारी काम में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें