फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में ब्राह्मण समाज का भाजपा कार्यालय में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दवा दुकानदार से मारपीट के मामले में शुक्रवार को कादरीगेट थाना प्रभारी को हटाए जाने से ब्राह्मण समाज के लोग नाराज हो गए। भाजपा कार्यालय में प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में जमकर हंगामा किया। प्रभारी मंत्री से मिलने को लेकर समाज के लोगों की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। गुस्साए लोग कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। करीब पौन घंटे बाद निकले प्रभारी मंत्री के नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन समाप्त किया गया।
विज्ञापन


कादरीगेट स्थित आईएमए अध्यक्ष डॉ. विपुल अग्रवाल के वेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल संचालक जयवीर सिंह चौहान और दूसरे मेडिकल संचालक पंकज अवस्थी के बीच गुरुवार शाम विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में कादरीगेट थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय का स्थानांतरण रात में ही कर दिया गया। इसी बात से गुस्साए ब्राह्मण समाज के लोग शुक्रवार को आवास-विकास स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे और हंगामा करने लगे।
उनका कहना था कि राजनीतिक दबाव में थाना प्रभारी का स्थानांतरण किया गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से मिलने का प्रयास किया। गेट पर ही प्रभारी सीओ सिटी रविंद्रनाथ रॉय और अतिरिक्त एसडीएम संजय कुमार ने उन्हें रोक लिया। हंगामा होते देख जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता बाहर निकलकर आए। लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसके बाद भी ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना था कि वह लोग प्रभारी मंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे। इसके बाद पीड़ित पंकज अवस्थी के साथ राजीव चतुर्वेदी, सुबोध शुक्ला को प्रभारी मंत्री से मिलने के लिए ले जाया गया। इसी दौरान ब्राह्मण समाज के अन्य लोगों ने भी अंदर जाने का प्रयास किया। उनके अंदर घुसने को लेकर प्रभारी सीओ सिटी और अतिरिक्त एसडीएम से जमकर धक्का-मुक्की हुई।
गुस्साए लोग कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान पीड़ित पक्ष से आईं महिलाएं भी बैठ गईं। करीब पौन घंटे बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव और कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि ने महिलाओं को समझा-बुझाकर धरना से हटाया। इसी दौरान प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह भी आ गए। गुस्साए लोगों ने पीड़ित को न्याय दिलाने और कादरीगेट थाना प्रभारी को हटाए जाने का विरोध जताया।
प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह और एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस पर गुस्साए लोग शांत हुए। विमलेश मिश्र, अभिषेक बाजपेई, अजय दुबे अज्जू, संजय दुबे, रामवीर शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें