संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। केंद्रीय विद्यालय में चल रही 52वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन फतेहगढ़ के मुक्केबाज हावी रहे। प्रतिद्वंदियों को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
शुक्रवार को राजपूत रेजीमेंंट सेंटर के बाक्सिंग रिंग में प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के मुकाबले हुए। 14 वर्ष की आयु के प्रतियोगियों के 28-30 किलोग्राम भारवर्ग में केवी फतेहगढ़ के ररूपम सिंह विजेता रहे। 30-32 किलोग्राम भार वर्ग में यहीं के वैभव प्रताप ने सोने का तमगा अपने नाम किया। 32-34 किलाग्राम भार वर्ग में एएमसी लखनऊ के कृष्ण रावत, 34-36 किलोग्राम भार वर्ग में केद्रीय विद्यालय नंबर तीन के चकेरी कानपुर के प्रखर प्रथम स्थान पर रहे।
17 वर्ष की आयु के 46-48 किलोग्राम भार वर्ग में की प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ के प्रताप सिंह, 48 किलोग्राम भार वर्ग में एएमसी लखनऊ के पियूष शर्मा प्रतिद्वंदी पर भारी पड़े। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुक्केबाजी के अन्य मुकाबले होंगे।