फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रृंगीरामपुर घाट पर हुआ प्रेमी युगल का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम हाउस से किशोरी का शव लेने उसके परिवार से कोई नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

इस पर पुलिस एक ही एंबुलेंस से किशोरी व युवक का शव लेकर रात 8.30 बजे राजेपुर सरायमेदा गांव पहुंची।
पहले किशोरी का शव उसके परिवार के चाचा को सौंपा गया। किशोरी के पिता व भाई फरार हैं। बाद में एंबुलेंस रामकरन के दरवाजे पर रुकी।
शव को देख दोनों के परिजन बिलखने लगे। सोमवार सुबह परिजनों ने रामकरन के शव का अंतिम संस्कार शृंगीरामपुर स्थित घाट पर किया।
इसी बीच किशोरी के परिजन भी शव लेकर घाट पर पहुंच गए। उसके शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। दोनों शवों के अंतिम संस्कार के समय घाट पर पुलिस मौजूद रही।
घर पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने दोनों के परिजनों को शांतिपूर्ण ढंग से रहने के लिए समझाया। घटना के बाद से प्रेमी युगल के मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है।
गदनपुर देवराजपुर गांव में 23 मार्च 2021 को रिश्तेदार युवक से बात करने से नाराज आरोपी जावेद ने छोटी बहन जैनब उर्फ समा की टकोरा से काटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी किशोर पैदल ही करीब दो किमी दूर थाने पहुंचकर अपने जुर्म की खुद ही जानकारी दी थी।
इसी तरह गांव गदनपुर में 21 मार्च 2020 को मौसेरे भाई द्वारा उसकी बहन को ले जाने से परेशान युवक ने अपने मौसी, मौसा व मौसेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक कुल्हाड़ी सहित पैदल थाने पहुंचा था। उसने ही घटना की सूचना पुलिस को दी थी। ठीक इसी प्रकार रविवार को नीटू ने भी ऑनर किलिंग की घटना कर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें