फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बंदर के झपटने से किशोरी पर गिरा खौलता तेल

Thu, 08 Jun 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर क्षेत्र में बंदरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। महिला चूल्हे पर सरसों का तेल गर्म कर रही थी। उसी समय बंदर ने झपट्टा मारा। कढ़ाई में खौलता तेल किशोरी पर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पिता ने किशोरी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद निवासी बलविंदर मोमोज का ठेला लगाते हैं। बुधवार दोपहर में उनकी पत्नी चूल्हे पर सरसों का पांच लीटर तेल गर्म कर रही थीं। उसी समय अचानक एक बंदर ने झपट्टा मार दिया। भयभीत बलविंदर की पत्नी भागीं, तो कढ़ाई में खौल रहा तेल पास में ही खड़ी पुत्री अंशिका (12) पर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने अंशिका को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें