फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मसेनी नाले में मिला अज्ञात युवक का शव

Tue, 20 Jun 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के एक गहरे नाले में एक अज्ञात शव बरामद हुआ। तलाशी में उसकी जेब से 30 रुपये बरामद हुए। पुलिस को शराब के नशे में गिरने की आशंका है। शव को रस्सी में बांधकर निकाला गया।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मसेनी चौराहे पर एक गहरा नाला है। सोमवार सुबह कुछ लोगों ने नाले में किसी युवक के पैर देखे। पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला और पांचाल घाट चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुछ लोगों को बुलाकर शव निकलवाने का प्रयास किया। मगर गहराई अधिक होने की वजह से सफलता नहीं मिली। इसके बाद एक युवक को रस्सी के सहारे नीचे उतारकर हाथ में फंदा डलवाकर कई लोगों की मदद से निकलवाया गया। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। उसकी उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है।
इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने बताया कि आसपास के लोगों का कहना है कि रविवार देर रात उसे शराब के नशे में पुलिया पर बैठा देखा गया था। वह उसी दौरान नाले में गिर गया होगा। उसकी जेब में 30 रुपये मिले हैं। शाहजहांपुर जिले के जरियनपुर का एक युवक शिनाख्त करने आया, मगर उसने पहचानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें