फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गोदाम में फंदे से लटका मिला कपड़ा व्यापारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कपड़ा खरीदने के लिए कानपुर जाने की बात कहकर घर से निकले कपड़ा व्यापारी का शव गोदाम में फंदे से लटका मिला। गोदाम से कपड़ा निकालने पहुंचे पुत्र को पिता का शव फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या का सही कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला शेख इनायत अली निवासी अनीस-उर-रहमान कपड़े के बड़े कारोबारी थे। मकान के सामने ही उनका गोदाम बना है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे कपड़ा खरीदने कानपुर जाने की बात कहकर घर से निकले। करीब साढ़े आठ बजे से परिजनों ने कई बार फोन किया, मगर रिसीव नहीं हुआ।
साढ़े नौ बजे के करीब उनके पुत्र आसिफ ने कपड़ा निकालने के लिए गोदाम खोला। शटर उठाते ही फंदे से लटका पिता का शव देख तो उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोग भी आ गए। बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस की सूचना पर पहुंची फाेरेंसिक टीम ने जांच की। शव कपड़े के सहारे पंखे के कुंडे पर लटका हुआ था। पास में ही एक स्टूल रखा था। अनीस चार भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे वसीम, रहीश, नसीम हैं। पत्नी नसरीन बानो, पुत्र आसिफ, आमिर व पुत्री मुस्कान और निमशा हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
इनसेट
बड़े बेटे की चार मई को होनी थी शादी
परिजनों का कहना है कि अनीस ने बड़े बेटे आसिफ की शादी तय कर दी थी। उसकी बरात चार मई को जानी थी। इस शादी से आसिफ खुश नहीं था। इसकी जानकारी अनीस को थी। हालांकि अनीस ने परिवार के लोगों से कभी किसी तरह की बात नहीं की। इसके बावजूद आत्मघाती कदम उठा लिया, इसको लेकर परिजन पूरी तरह टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें