फर्रुखाबाद। निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर डेरा डाल दिया है। रविवार को वह क्षेत्र में भ्रमण कर चुनावी गतिविधियां देखेंगे।
जिले की नौ निकाय क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग से सहारनपुर के अपर आयुक्त सुरेंद्र राम को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। शाम को उन्होंने सहारनपुर से जनपद मुख्यालय आकर डेरा जमा दिया है। वह पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन के कमरा नंबर दो में प्रतिदिन सुबह 10 से 11 बजे तक आम लोगों की शिकायत व सुझाव सुनेंगे। रविवार को प्रेक्षक मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण का जायजा लेने के साथ ही तहसील सदर व कायमगंज के मतगणना स्थल का भी निरीक्षण करेंगे।