फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापर्टी डीलर से कार से तीस लाख पार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ चौराहा स्थित आईसीआईसीआई बैंक में आरटीजीएस करने गए प्रापर्टी डीलर की कार से 30 लाख रुपये से भरा बैग टप्पेबाज युवक ने पार कर दिया। अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवदिया नई बस्ती निवासी प्रापर्टी डीलर रामशरण पाल सोमवार को शहर कोतवाली के गांव दीनदयाल बाग निवासी चालक सोनू यादव के साथ आईसीआईसीआई बैंक में आरटीजीएस कराने गए थे। कार में 30 लाख रुपये से भरा बैग रखा था। रामशरण ने कार से उतरने से पहले चालक को बैग का ध्यान रखने की हिदायत दी थी। लगभग 10:45 बजे दो युवक कार के पास से गुजरे।
एक युवक ने पहिये के पास 10-10 रुपये के तीन नोट फेंके और चालक सोनू को बताया कि पहिया पंक्चर हो गया है। सोनू कार से उतरा और रुपये उठाकर पहिया देखने लगा। इसी दौरान दूसरा टप्पेबाज युवक कार से रुपयों से भरा बैग लेकर फतेहगढ़ चौराहे की ओर चला गया।
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर की सूचना पर एएसपी अजय प्रताप, सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय, कोतवाल सचिन कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक में छानबीन करने के बाद डॉ. अनवार खां के अस्पताल पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। उसमें चालक सोनू के कार से उतरकर रुपये उठाने व युवक के बैग लेकर जाते हुए फुटेज मिल गए। पुलिस ने चालक सोनूू से पूछताछ की। रामशरण ने अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि छानबीन की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर बरामदगी की जाएगी।
दो लोगों से लिए थे रुपये
रामशरण पाल ने बताया कि फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी एक युवक से भोजपुर में प्लाटिंग के नाम पर जमीन का एग्रीमेंट कराया था। मोहल्ला भीमसेन मार्केट निवासी मास्टर जूल्फिकार व अवधेश चौहान ने प्लाट खरीदने के नाम पर लाख रुपये दिए थे। उनको तहसील में बैनामा करने जा रहे थे। जमीन के मालिक को रुपये आरटीजीएस करने गए थे।
चालक के बयान बदलने पर पुलिस चकराई
पुलिस ने चालक सोनू से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह कार में बराबर बैठा रहा, लेकिन फुटेज में वह कार से उतरकर रुपये उठाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस के फिर से पूछताछ करने पर चालक बताया कि एक युवक ने पहिया पंक्चर होने की बात बताई थी। वहां 10-10 के तीन नोट मिले थे। कार का पहिया पंक्चर नहीं हुआ था। बताने वाला युवक कुछ देर में ही गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें