फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 11 वाहन डीलरों की फर्म को एआरटीओ ने किया ब्लैक लिस्टेड

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कंपनी से सीधे वाहन खरीदने के प्रपत्र न दिखा पाने पर एआरटीओ ने 11 वाहन डीलरों की फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। इससे डीलरों में अफरा तफरी मची है। वे एआरटीओ कार्यालय के चक्कक काट रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने एआरटीओ को जनपद की सभी 90 वाहन डीलर एजेंसियों की जांच के आदेश दिए थे। एआरटीओ प्रशासन बृजेंद्र चौधरी ने 30 एजेंसी की जांच एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष चंद्र राजपूत को और 30 एजेंसी की जांच आरआई जीवन कुमार को करने के निर्देश दिए।
30 एजेंसियों की जांच वह खुद कर रहे हैं। बुधवार को एआरटीओ ने डीएल मोटर्स, मोहम्मदाबाद ऑटोमोबाइल्स, सिंह मोटर्स, मे.सिंह ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज, राजपूत मोटर्स, गोपाल जी ऑटोज, अव्यान मोटर्स, माई कार शोरूम बरेली इटावा हाईवे, मे.तिरुपति सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, राजेंद्र ऑटो व्हील्स, मे.आरए मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड का भौतिक निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

डीलर एआरटीओ को कंपनी से सीधे वाहन खरीदने के संबंध कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके। इसके साथ ही एजेंसी के मानक भी पूरे नहीं पाए गए। एआरटीओ बृजेंद्र चौधरी ने बताया कि 11 डीलरों की फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। अन्य एजेंसियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें