कंपिल। क्षेत्र के गांव शंकरपुर में भारतीय किसान यूनियन (भानू )के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में महापंचायत हुई। इसमें क्षेत्र की समस्याएं उठाई गईं। मौके पर पहुंचे तहसीलदार कायमगंज को मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इसमें खस्ताहाल सड़कों का निर्माण, बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा देने, तहसील में एक ही पटल पर वर्षो से काबिज कर्मचारियों को हटाने, आरटीआई में मांगी गई सूचना देने, खाद्य पदार्थों की मिलावट रोकने एवं कायमगंज रेलवे स्टेशन पर सभी मेल गाड़ियों का ठहराव कराने की मांग की गई।