फोटो-04,आवास-विकास स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद भाजपाई। स्रोत पार्टी
फर्रुखाबाद। आवास-विकास स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर 14 और 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई। जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने कहा, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर कार्यालय में संगोष्ठी होगी। इसमें कानपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश राय मुख्य वक्ता रहेंगे। पार्टी कार्यालय से आवास-विकास तिराहे तक मौन जुलूस निकाला जाएगा। 15 अगस्त पर सभी शक्ति केंद्रों पर ध्वजारोहण होगा। इस दौरान जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, अभिषेक बाजपाई आदि मौजूद रहे।