फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का खर्च 30.68 लाख तो सपा का 12.63 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव में व्यय प्रेक्षक ने रविवार को प्रत्याशियों के खर्च का दूसरा निरीक्षण किया। अब तक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का सर्वाधिक 30.68 लाख रुपये खर्च हुआ। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी ने 12.63 लाख और बसपा प्रत्याशी मात्र 1.53 लाख रुपये खर्च कर व्यय में तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव अब स्टारवार तेज होने से प्रत्याशियों का खर्च भी बढ़ा है। मतदान में एक सप्ताह ही शेष होने से प्रत्याशी पूरा जोर लगा रहे हैं। हालांकि प्रत्याशी का अधिकतम चुनावी खर्च 95 लाख रुपये निर्धारित है। नामांकन के बाद से जोड़े गए खर्च से अभी तक सभी प्रत्याशी व्यय सीमा से काफी नीचे हैं।
एक मई को प्रत्याशियों के व्यय का कोषागार में पहला निरीक्षण हुआ था। तब भाजपा प्रत्याशी सांसद मुकेश राजपूत का सर्वाधिक 14 लाख 74 हजार 926 रुपये चुनावी खर्च निकला था। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कमालगंज में जनसभा हुई। इससे भाजपा प्रत्याशी का चुनावी खर्च और बढ़ गया।
विज्ञापन

रविवार को व्यय प्रेक्षक श्रीनिवास राव वाना ने कोषागार में प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर का निरीक्षण किया। इसमें भाजपा प्रत्याशी का चुनावी खर्च 30 लाख 68 हजार 669 रुपये निकला। सपा प्रत्याशी डॉ.नवल किशोर शाक्य ने अब तक 12 लाख 63 हजार 142 रुपये खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया।
वहीं, बसपा प्रत्याशी क्रांति पांडेय ने कुल एक लाख 53 हजार 53 रुपये खर्च किए हैं। जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों में दिनेश ने 46142 रुपये, विद्या प्रकाश ने 13450 रुपये, श्यामवीर सिंह ने 42933 रुपये व हरनंदन सिंह ने 73644 रुपये खर्च दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें