फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुनर्मतगणना पर अड़े भाजपाई, पहुंचे सांसद व विधायक

Sun, 14 May 2023 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मतगणना में आरओ पर पक्षपात आरोप लगाकर शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। पुनर्मतगणना कराने की जिद पर अड़ गए। इस पर सांसद व विधायक भी सातनपुर मंडी पहुंचे और उन्होंने प्रेक्षक, डीएम व एसपी से वार्ता की।
विज्ञापन

सातनपुर मंडी में शाम को माहौल एक बार फिर गरमा गया। भाजपाइयों के हंगामे से पुलिस भी अपने अंदाज में दिखी। फिर क्या था कि मतगणना केंद्र पर जो भी भाजपा नेता मौजूद मिला उन्हें पुलिस कमि र्यों ने खींचकर बाहर ढकेला। इस दौरान कुछ भाजपाई तो धक्का खाकर गिर गए और फिर भागते नजर आए। इससे भाजपाइयों में आक्रोश और बढ़ गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अगुवाई में संगठन पदाधिकारी व समर्थक धरने पर बैठ गए और पुनर्मतगणना न होने तक डटे रहने की जिद पर अड़ गए। इसकी जानकारी पर सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त ने वहां पहुंचकर जानकारी ली। इसके बाद विधायक ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा से वार्ता की। उन्होंने आरओ से भी जानकारी ली। विधायक से बातचीत के दौरान आरओ दुर्ण कुमार ने कहा कि दूसरे राउंड की मतगणना में मतों के जोड़ में गलती होने से उसे सुधारा गया। इस पर भाजपाइयों ने पक्षपात करने और वोट बढ़ाने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
वहीं धरने में शामिल भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला ने अधिकारियों पर पक्षपात करने और विपक्षियों से रुपये लेने का आरोप लगाया। विधायक ने बताया कि भाजपा समर्थकों से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। दोबारा मतगणना कराने का प्रयास भी चल रहा है। इसके बाद सांसद व सदर विधायक की प्रेक्षक सुरेंद्र राम, डीएम, एसपी से दोबारा मतगणना कराने की बात चलती रही। इस बीच अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी भी पहुंच गए। दोबारा मतगणना कराने को लेकर देर रात तक जद्दोजहद चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें