फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला के झाले लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। भाई को दूज खिलाकर पति के साथ घर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने कानों से झाले नोंच लिए।
विज्ञापन

बदमाशों का पीछा करने के प्रयास में दंपती बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग कराई गई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।
एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव हस्सारी निवासी पिंकी, पति दुर्गेश के साथ गुरुवार को जिला शहजहांपुर के थाना कलान के गांव महमुदियापुर में भाई को दूज खिलाने गईं थी।
विज्ञापन

शाम तीन बजे बाइक से पति के साथ घर लौट रही थी। अटैना घाट मार्ग पर कारब मोड़ के निकट पीछे से आ रहे एक बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक आगे लगा दी।
एक बदमाश ने पिंकी के कानों से सोने के झाले नोंच लिए। इस पर पिंकी ने शोर मचाया। दुर्गेश ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे नूरपुर गढ़िया की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना पर दरोगा कल्पेश चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बदमाशों की बाइक व हुलिया के बारे में पूछा। पिंकी ने पुलिस को बताया बदमाश एक लाख रुपये कीमत के झाले ले गए हैं।
दंपती थाने न जाकर घर चले गए। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें