फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी महेंद्र सिंह(38) प्राइवेट लाइनमैन था। वह नहरैया बिजली सब स्टेशन पर कार्यरत लाइनमैन के साथ काम करता था। शुक्रवार की दोपहर महेंद्र सिंह बाइक से बिजली सबस्टेशन पर काम करने जा रहा था। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। ताजपुर रोड पर डिग्री कॉलेज के सामने दूसरी ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर को तेजी से भगा ले गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। महेंद्र को सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर गौरव यादव ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पत्नी सविता, इशेंद्र, कृष्णा व पुत्री चाहत का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें