फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बाइक से दवा लेने जा रहे मवेशी व्यवसायी की बरेली-इटावा हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर रोहिला निवासी प्रताप सिंह(55) पशु व्यवसाय करते थे। शुक्रवार को वह अपने पुत्र विशाल यादव(26) के साथ बाइक से नर्सिगहोम में दवा लेने के लिए गए। बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए वह कारगिल पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। इसी दौरान पंप के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीराें ने घायल विशाल को एंबुलेंंस से सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉ.सनी ने हालत गंभीर होने पर विशाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लोगों ने बताया कि जिस ट्रक से हादसा हुआ था, उसमें सिलिंडर लदे हुए थे। मौके पर पहु़ंचे परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें