फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइक सवार लिपिक की मार्ग दुर्घटना में मौत

Thu, 29 Jun 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सांख्यिकी विभाग में तैनात बाइक सवार लिपिक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। चार माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। सूचना मिलते ही ससुराल में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ विकास भवन स्थित सांख्यिकी विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक विपिन कुमार (28) पिछले 38 दिन से मेडिकल पर था। वह जनपद मुरादाबाद के गांव कुमबेसरा स्थित अपने घर पर इलाज करा रहा था। बुधवार को वह घर से बाइक लेकर ड्यूटी करने के लिए निकला। कुछ दूरी ही तय कर पाया था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई।
विपिन की फरवरी में ही फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी महिला सिपाही के साथ शादी हुई थी। सुबह जानकारी मिलते ही ससुराल में कोहराम मच गया। ससुराल पक्ष के लोग मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। डीएसटीओ अतुल राठौर ने बताया कि विपिन दो बहनों के बीच अकेला भाई था। एक बहन उससे बड़ी व एक छोटी है। विपिन के पिता खेती करते हैं। विपिन सुबह चार बजे घर से बाइक से निकला था। करीब 20 किमी चलने के बाद ही दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें