फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइक सवार हथियारबंदों ने की फायरिंग, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के बीचों बीच बाइक सवार हथियारबंद दबंगों ने फायरिंग कर दी। इससे घर के बाहर खेल रहा एक बालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को दो बुलेट मिले हैं। एक युवक ने भाई की हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। दबंग फायरिंग के बाद फरार हो गए।
विज्ञापन

गुरुवार शाम करीब साढ़े तीन बजे मोहल्ला गणेश प्रसाद स्ट्रीट में पहुंचे बाइक सवार चार-पांच हथियारबंदों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे दहशत फैल गई। दबंगों ने पास में ही रह रहे आकाश यादव और रितिक यादव का नाम लेकर गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। फायरिंग के दौरान मोहल्ले के ही प्राची सिंह का पांच साल का पुत्र बाला मकान के बाहर खेल रहा था। वह बाल-बाल बच गया। आकाश और रितिक भी भागकर घर में घुस गए। लोगों ने किबाड़ बंद कर लिए। दबंग फायरिंग करके बाइकों से फरार हो गए।
फायरिंग की सूचना मिलते ही कोतवाली पुुलिस पहुंची। इसके बाद लोग बाहर निकले। प्राची सिंह ने बताया कि दबंगों ने दो फायर सीधे किए और दो हवाई। एक गोली से उनका पुत्र बाल-बाल बच गया। रितिक यादव ने बताया कि उसका भाई आकाश यादव गाय को चारा डाल रहा था। अचानक आए लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। वह हत्या करने की नियत से आए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रितिक यादव ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी है। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि दबंगों ने फायरिंग की है। दो लोगों का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चार दिन पहले भी हुआ था विवाद
गणेश प्रसाद स्ट्रीट के रितिक और एक पक्का पुल के दबंग से चार दिन पहले भी विवाद हुआ था। उस दिन मारपीट की घटना भी हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए गुरुवार को वारदात होने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें