फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कार से टकराकर बाइक सवार जरदोजी कारीगर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साथी युवक को दवा दिलाकर घर लौट रहे बाइक सवार जरदोजी कारीगर सामने से आ रही कार से टकरा गए। इससे उनकी मौत हो गई, जबकि तीन अन्य साथी घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कमालगंज क्षेत्र के गांव भोजपुर के मजरा ढपलपुर निवासी फाजिल खां उर्फ अमन (18) गांव के ही इमरान खां (23) को दवा दिलाने गुरुवार शाम बाइक से याकूतगंज आए थे। दोनों शाम करीब साढ़े सात बजे घर लौट रहे थे। कुछ दूरी पर गांव के ही शहजाद हुसैन (22) और नदीम हसन (22) मिल गए। बाइक चला रहे इमरान खां ने उन्हें भी बाइक पर बैठा लिया। बाइक जब कमालगंज रोड पर लेन गांव के पास पहुंची, तभी अचानक बीच सड़क पर एक और बाइक आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार में टकरा गई। । इससे चारों बाइक सवार घायल हो गए। चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने नदीम हसन को मृत घोषित कर दिया। शहजाद हुसैन की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। नदीम जरदोजी का काम करता था। उसके भाई अलकास हसन, फैजान हसन, अली मोहम्मद हैं। तीन बहनें भी हैं। मां नाजरीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें