अमृतपुर। बैंक में काम करवाकर घर लौट रहे एक बाइक सवार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर मौत हो गई। पति की हालत गंभीर है।
राजेपुुर थाने के गांव अलीगढ़ निवासी सोनू मंसूरी, पत्नी खुशबू (25) के साथ कस्बा स्थित बैंक में काम से आया था। वह रात आठ बजे घर जा रहा था तभी तहसील के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे खुशबू रोड पर गिरी और ट्रक का पहिया ऊपर से निकल गया। सोनू भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक हिरासत में ले लिया। खुशबू के एक बेटा सुहेल है। सूचना मिलने पर ससुर मोहम्मद शेर, सास फैजादी और मायके वाले भी पहुंच गए।