फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीन घायल हो गए। लोहिया अस्पताल पहुंचे घायलों में एक छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। एक की हालत गंभीर होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने के गांव दनियापुर निवासी रघुवीर सिंह की बेटी भोगांव में ब्याही है। उसकी ननद की बरात में शामिल होने बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र छोटा पुत्र सुरजीत कुमार (18), परिवार के आकाश (25) व रितेश कुमार (19) बुधवार शाम बाइक से घर से निकले। बाइक जब मेरापुर थाने के गांव मुरान के पास पहुंची, तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से मोहम्मदाबाद ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर रैफर कर दिया।
लोहिया अस्पताल में सुरजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि आकाश की हालत गंभीर होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। रितेश का इलाज चल रहा है। सुरजीत के सिर में अधिक चोट होने से हेलमेट न लगाने की बात सामने आ रही है। उसके ब़ड़े भाई शैलेंद्र ने बताया कि वह देरी से घर से निकले थे। मां जावित्री देवी है। सूचना मिलते ही पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें