फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मौलाना की मौत

Sun, 19 Feb 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। अचरा रोड पर बोलेरो की टक्कर से मौलाना की मौत हो गई। वह बाइक से मस्जिद में नमाज पढ़ाने जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी 40 वर्षीय मौलाना बली अहमद शुक्रवार दोपहर मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव बसई खेड़ा मस्जिद में बाइक से जुमे की नमाज पढ़ाने जा रहे थे। अचरा रोड पर गांव जरारी के पास बोलेरो कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौलाना गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बोलेरो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि चालक भाग निकला। घायल मौलाना को नबाबगंज सीएचसी से लोहिया अस्पताल के रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने उन्हें फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। इसके बाद मेरापुर थाना पुलिस को सूचना दी। अचरा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार गांव पहुंचे। परिजनों के मुताबिक मौलाना की शादी नहीं हुई थी। वह हर जुमे को गांव बसई खेड़ा की मस्जिद में नमाज पढ़ाने जाते थे। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें