फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िया की मौत

विज्ञापन
राजेंद्र कुमार सिंह उर्फ राजू की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
राजेपुर। इटावा-बरेली हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िया की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था, इससे सिर पर चोटें आईं। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हरदोई के थाना लोनार के गांव महदियारपुर निवासी किसान राजेंद्र कुमार सिंह उर्फ राजू (32) बाइक से पांचाल घाट पर गंगा जल लेने आए थे। उनके साथ दूसरी बाइक से गांव नकटौरा गढ़िया निवासी दोस्त करण व मोनू भी आए थे। रविवार रात करीब 12 बजे यह लोग गंगाजल लेकर गोला जा रहे थे। इटावा-बरेली हाईवे पर राजेपुर क्षेत्र में निबिया चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने राजेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी।
राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। दोस्त मोनू की सूचना पर एसओ दिनेश कुमार गौतम मौके पर पहुंचे और घायल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर भाई अनिल कुमार, अखिलेश कुमार, मां सुशीला देवी, पत्नी उमा लोहिया अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। राजेंद्र के तीन बच्चे आलोक, स्नेहा, अनिकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें