संवाद न्यूज एजेंसी
शमसाबाद। गांव हंसनापुर निवासी अजय कुमार अपने परिवार के साथ गंगा पहनावां करने ढाई घाट जा रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य ट्रैक्टर से जा रहे थे। इसी दौरान पुल की ओर से तेज रफ्तार व अनियंत्रित बालू से भरे आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक बालू लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी शमसाबाद भिजवाया। अजय के पिता मोर सिंह ने बालू ठेकेदार नाम पता अज्ञात और 6 साथियों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी। मोर सिंह ने बताया कि वह खड़े थे तभी चालक के साथी आए और ट्रैक्टर ले जाने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। पुलिस ट्रैक्टर को थाने ले आई। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि चालक मौके से भाग गया है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।