फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, राशन लेने की बात कहकर घर से निकला था

Sun, 13 Nov 2022 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फर्रूखाबाद जिले के शमसाबाद में ढाईघाट मार्ग पर मौनी आश्रम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। घटना स्थल पर पुलिस को चोरी की बाइक मिली। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर के मजरा मंझा निवासी राजेश उर्फ लालू यादव (35) शनिवार सुबह मां से रुपये लेकर राशन लेने की बात कहकर घर से निकला था।

विज्ञापन


देर शाम तक वह वापस घर नहीं पहुंचा। रात को लगभग 10 बजे ढाई घाट मार्ग पर मौनी आश्रम के पास किसी वाहन ने राजेश उर्फ लालू के टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को राजेश गंभीर हालत में मिला। पुलिस ने उसको लोहिया अस्पताल भिजवा दिया। मौके पर चोरी की बाइक पड़ी मिली।

वहीं, मोहल्ला चौखंडा निवासी वीरेंद्र सब्जी की दुकान लगाते हैं। उनकी बाइक शनिवार की शाम को चोरी हुई थी। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। उन्होंने थाने जाकर बाइक की पहचान कर ली। पुलिस ने राजेश की मां सविता को सूचना दी। रात में इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में पत्नी रेनू, मां सविता, पुत्री आयुषी, वंदना, मुस्कान, पुुत्र आयुष का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मां सविता ने बताया कि राजेश शराब पीता था, लेकिन चोरी नहीं कर सकता। वह कभी-कभी टेंपो भी चलाता था। उसके पास चोरी की बाइक कैसे आई, पुलिस इसका पता नहीं लगा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें