फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के गांव नगला जखा निवासी रोबिन (18) पड़ोस के ही दोस्त लालू (17) के साथ बाइक से याकूतगंज बाजार से सब्जी लेने गए थे। दोनों सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। याकूतगंज में ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने लालू को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जबकि रोबिन को लोहिया अस्पताल लाए। वहां डॉक्टर ने रोबिन को मृत घोषित कर दिया। रोबिन चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई जीतू, आलोक और मां नेहा हैं। शव मोर्चेरी में रखवा दिया गया है। पुलिस को सूचना दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें