फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। पत्नी के साथ ससुराल जा रहे युवक की बाइक में बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मई में शादी हुई थी।
विज्ञापन

बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव गजियापुर निवासी कल्याण सिंह का 27 वर्षीय पुत्र महेश चंद्र पत्नी शीतला के साथ बाइक से अपनी ससुराल थाना जहानगंज के गांव फरीदापुर में बरसी में शामिल होने जा रहा था। मोहम्मदाबाद- ताजपुर मार्ग पर मेजर एसडी सिंह इंटर कॉलेज के पास बस ने टक्कर मार दी। महेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। 112 पुलिस घायल को मोहम्मदाबाद सीएससी ले गई। जहां चिकित्सक ने महेश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल हुई शीतला का उपचार किया गया। महेश चंद्र की मई में शादी हुई थी। महेश चंद्र तीन भाइयो में सबसे छोटा था। बड़ा हरगोविंद, ब्रजमोहन था। महेश चंद्र हेलमेट लगाए था।महेश के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें