फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में रोती बिलखती विनोद की पत्नी व बेटी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भट्ठे के पास भाई को उसका शव पड़ा मिला। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। परिजनों ने किसी से रंजिश न होने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव उस्मान नगला निवासी विनोद राजपूत (50) की सेंट्रल जेल चौराहे पर बाइक मरम्मत की दुकान है। वह शुक्रवार रात दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था।
बड़े भाई ओमकार घर से खेत पर जा रहे थे। जब वह गांव से कुछ दूर भट्ठे के पास मोड़ पर पहुंचे तो भाई विनोद को खूून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।
पास में ही उसकी बाइक पड़ी थी। ओमकार विनोद को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहां डॉक्टर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। उसके पेट में गोली लगी थी।
पत्नी ललिता, बेटी काजल, नंदनी, नैना व बेटा राज सहित भाई रनवीर, लाखन, परशुराम रो-रोकर बेहाल हो गए। ओमकार ने बताया कि विनोद की किसी से रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन

वह प्रतिदिन दुकान से रात को ही घर वापस पहुंचते थे। उसकी हत्या किसने और क्यों की है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। सूचना के आधे घंटे बाद लोहिया अस्पताल में दो सिपाही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें