फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजली के पोल में टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। बहनोई के घर बाइक से आ रहे युवक की बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर थाना कांठ के ग्राम कुतरा निवासी संतोष बाल्मीकि (35) बाइक से अपने बहनोई मुकेश निवासी शरीफपुर चानी आ रहा था। देर शाम जब वह गांव के बाहर पहुंचा तो उसकी बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। बाइक टकराने से संतोष सड़क पर ही गिर गया। सिर में हेलमेट न लगा होने के कारण उसका सिर बिजली के पोल से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से मृतक के शव को मोर्चरी भिजवाया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि पोल में टकराने से युवक की मौके पर मौत हो गई है। शव को मोर्चरी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें