फर्रुखाबाद। जिला शाहजहांपुर थाना अल्हगंज के गांव फतेहपुर निवासी कुम्भकरण (55) मंगलवार रात बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे। बाइक में कम रोशनी होने पर रास्ते में सड़क पर जा रहे सांड से बाइक टकरा गईं। इस दुर्घटना में कुम्भकरण को चोटे आईं। घायल को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉ ने मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी गईं है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था, लिहाजा सिर में गंभीर चोट लगने की बात कही जा रही है। (संवाद)