राजेपुर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला लकूला निवासी पिंकू (18), रजत (16), शानू (17) गुरुवार को बाइक पर सवार होकर राजेपुर की ओर जा रहे थे।
नासा पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। बाइक चला रहे पिंकू हेलमेट नहीं पहने थे।
राहगीरों की सूचना पर पहुुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पिंकू के सिर पर गंभीर चोट आने से उनको डॉ. अनुुुराग ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।