फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: होली पर रंगदारी न देने पर बाइक एजेंसी मालिक से मारपीट, लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। होली पर एक लाख रुपये का चंदा न देने पर बाइक एजेंसी मालिक को मारपीट कर घायल किया गया। आरोपियों ने पांच हजार रुपये भी लूटे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। कादरीगेट थाना क्षेत्र के सुशील सिंह ने नवीन, समरजीत व राजीव कटियार पर प्राथमिकी लिखाई। उन्होंने बताया कि चार मार्च को गेट पर अतिथियों को विदा करते समय तीनों आरोपी छह अन्य लोगों के साथ आए। उन्होंने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मना करने पर समरजीत ने उन्हें थप्पड़ मारकर गिराया और लात-घूंसों व बेल्टों से पीटा। जेब से पांच हजार रुपये भी निकाल लिए गए। पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। आरोपियों ने रिपोर्ट लिखाने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें