फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Accident: दवाई लेने जा रहे वृद्ध को बेकाबू ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 15 Jun 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रूखाबाद जिले के जहानगंज में घर से दवाई लेने जा रहे एक वृद्ध को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी श्रीदयाल (65) कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। बुधवार सुबह साइकिल पड़ोसी गांव वाहिदपुर में दवाई लेने के लिए निकले थे।

विज्ञापन


जैसे ही गांव के बाहर जूनियर हाईस्कूल के पास पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे श्रीदयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल श्रीदयाल को लोहिया अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

श्रीदयाल पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे। बड़े शीशपाल, निरोज, अवधेश व गौतम हैं। बेटे देंवेंद्र, धर्मेंद्र अवनेंद्र, होरेंद्र व बेटी विनीता, सुनीता व जांती हैं। पत्नी रामसखी का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पुत्र धर्मेंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर चालक गांव का ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें