फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भोलेपुर रेलवे क्रासिंग कड़ी सुरक्षा में कराई गई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ओवरब्रिज बनने के बाद सोमवार को कड़ी सुरक्षा में जीआरपी, आरपीएफ ने रेलवे क्रासिंग को बंद करवा दिया। मौके पर कोई विरोध करने नहीं पहुंचा। जेसीबी से गड्ढा कराकर पक्की दीवार बनाने की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

भोलेपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनने के बाद आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो गया है। क्रासिंग को बंद करने की कवायद कई दिनों से चल रही थी। इसके पहले नेकपुर रेलवे क्रासिंग को बंद कर रास्ते को नेकपुर चौरासी क्रासिंग से जोड़ा गया था।
उस दौरान नेकपुर के लोगों ने ट्रैक पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। जीआरपी ने स्थानीय पुलिस की मदद से कई लोगों को पकड़ा और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

सोमवार को भोलेपुर रेलवे क्रासिंग को बंद करने के लिए जीआरपी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, रेलवे के सेक्शन इंजीनियर वेद प्रकाश, केके झा, आत्मप्रकाश, फतेहगढ़ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर सुदेश कुमार, यातायात प्रभारी रजनेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी से दोनों ओर खोदाई करवाकर क्रासिंग को बंद करने का काम शुरू करवाया।
मौके पर कोई विरोध करने नहीं पहुंचा। शाम तक क्रासिंग को बंद करवा दिया गया। स्थानीय लोगों को अब ओवरब्रिज से होकर गुजरना होगा। गौरतलब है कि यहां पर एक अंडर पास रेलवे से स्वीकृत हो चुका है।

क्रासिंग बंद होने से दुकानदारों की दिक्कत बढ़ी
भोलेपुर में रेलवे क्रासिंग पार कर लोग बेवर रोड, होरी मोहल्ला, नगला नैन, नलकूप कॉलोनी, धंसुआ के अलावा मोहम्मदाबाद, बेवर, छिबरामऊ जाते थे। यहां पर रुककर लोग खरीददारी भी कर लेते थे। भोलेपुर सब्जी मंडी में नगला नैन के अधिकतर लोग सब्जी बेचने जाते हैं। क्रासिंग बंद होने से इनकी रोजी-रोटी पर संकट मंडराने लगा है। क्रासिंग के पास की दुकानों पर ग्राहक न पहुंचने से इनकी दुकानें बंद होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें