फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर बनने को लगाई पांच मिनट में 1600 मीटर दौड़

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर में प्रपत्र चेक कराते युवक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अग्निवीर बनने के लिए सेना के मैदान में पीलीभीत व हरदोई के 3428 युवकों ने शुक्रवार सुबह दौड़ लगाई। पांच मिनट में 1600 मीटर की दौड़ में सफल हुए युवकों ने अपनी शारीरिक दक्षता भी दिखाई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट सेंटर में अग्निवीर भर्ती के आठवें दिन पीलीभीत की तहसील बीसलपुर व हरदोई की तहसील संडीला के 5211 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। सभी को गुरुवार रात 12 बजे बरगदिया घाट पर एकत्र किया गया।
यहां सेना के जवान व डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारियों ने युवाओं के प्रपत्रों की जांच की। इसके बाद युवाओं को टोलियों में दौड़ के लिए भेजा गया।
इस बीच छवनी गेट में प्रवेश से पहले युवाओं की लंबाई व सीने की नाप करने के बाद दौड़ के लिए करियप्पा ग्राउंड में भेजा गया। युवाओं को 1600 मीटर की दौड़ के लिए पांच मिनट का समय दिया गया।
विज्ञापन

इसमें पास हुए युवकों शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए भेजा गया। बाकी को एक साथ सुबह आठ बजे बाहर निकाला गया। फतेहगढ़- फर्रुखाबाद मार्ग पर युवाओें भीड़ को पुलिस व पीएसी के जवानों ने रेलवे स्टेशन व बस अड्डे तक पहुंचाया।
डीएम संजय कुुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने भर्ती स्थल सहित मुख्य मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शनिवार को भी पीलीभीत के युवा भर्ती में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें