फर्रुखाबाद। भारत विकास परिषद महीयसी महादेवी शाखा की ओर से अजमतपुर स्थिति डीपी ईंट-भट्टा पर गर्म कपड़े वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। पदाधिकारियों ने ईंट-भट्टा पर काम करने वाले मजदूरों के साथ ही अजमतपुर गांव के जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े आदि के अलावा जूते व चप्पल भी बांटे। शाखा अध्यक्ष देव कुमार शर्मा, सचिव पंकज वर्मा, कोषाध्यक्ष गौरव मिश्रा, संगठन सचिव आशीष शर्मा, शुभम अग्रवाल, नितिन वंशल, रत्नेश शुक्ला, संजय गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, राजवेंद्र सक्सेना, शरद श्रीवास्तव, अभिलाष वर्मा, मुकेश सक्सेना, पंकज सक्सेना, अमरनाथ गुप्ता, आलोक रायजादा, प्रीति रायजादा, नारायण अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, अंजना सक्सेना, प्रीति वर्मा, इंद्रा श्रीवास्तव, भारती सक्सेना, अनुराधा सक्सेना, रंजना शर्मा, अर्चना चतुर्वेदी, रश्मि मिश्रा, सीमा वर्मा, सपना शर्मा आदि मौजूद रहे।