फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भाकियू नेताओं ने डीएम कार्यालय घेरा, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। समस्याओं का निस्तारण न होने से शुक्रवार को भाकियू नेताओं ने डीएम कार्यालय घेरकर धरना प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी हुई। 11 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।

भाकियू (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य व मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्र के नेतृत्व में पदाधिकारी व किसान शहर की सातनपुर मंडी में एकत्र हुए। यहां से सभी लोग दोपहर बाद कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय के बाहर किसान बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह धरनास्थल पहुंचे और वार्ता की। इस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह लोग कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर नोकझोंक भी हुई। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कहा कि समस्याओं का निस्तारण न किया गया तो आंदोलन कर आरपार की लड़ाई होगी। लक्ष्मी शंकर जोशी, संजीव सिंह, सुबोध यादव, सुग्रीव पाल आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकिए ने अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
फर्रुखाबाद। भारतीय किसान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, संतोष बाबू वर्मा, करन सिंह आदि शुक्रवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। नौ सूत्रीय ज्ञापन में रोस्टर के हिसाब से बिजली देने, निजी नलकूपों को मुफ्त बिजली देने, कायमगंज तहसील में पांच वर्ष जमे कर्मचारियों का पटल बदलने, नकली दवाइयों पर रोक लगाने आदि मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें