शमसाबाद। लकड़ी काटने के लिए हुए मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। एक पक्ष के लोग दूसरे के घर में घुस गए और मारपीट की। महिलाओं समेत सात लोग जख्मी हुए हैं।
गांव चिलसरा निवासी शाजिद अली के खेत में शीशम का पेड़ है। मोहल्ले के अंसार ने साथी एजाद, सलीम व अन्य छह से अधिक लोगों की मदद से पेड़ काटना शुरू कर दिया। उसी समय शाजिद की पुत्री शाजिया ने पहुंच गई और विरोध करने लगी। गुस्साए लोगों ने शाजिया को पीट दिया।
इसके बाद ये लोग लाठी-डंडे और पत्थर लेकर शादिक के घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। इसमें शादिक अली, शाजिद अली, नाजिम अली, ताहिर अली, शारिक अली, शाजिया व मुस्कान घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों की डाॅक्टरी करवाई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी ने बताया कि लकड़ी काटने पर मारपीट हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)