फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दहेज की मांग कर ससुर का राॅड से सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज की मांग कर पति सहित ससुरालीजनों ने लोहे की रॉड से सिर पर प्रहार कर ससुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे पिता ने दामाद सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घायल का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन

जनपद हरदोई थाना शाहबाद गांव कुइयां निवासी भानु प्रताप सिंह ने तीन वर्ष पहले पुत्री रूमा की फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मछली टोला मक्खन वाली गली निवासी बबलू उर्फ अजीत के साथ शादी की थी। शादी के कुछ माह बाद ही पति बबलू सहित ससुरालीजन दहेज की मांग कर रूमा से मारपीट करने लगे। रूमा ने परिजनों को जानकारी दी थी।
भानु प्रताप सोमवार की शाम पुत्री की ससुराल पहुंचे। उनको देखकर दामाद व उसके परिजनों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर में रॉड लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने भानु की तहरीर पर पति बबलू उर्फ अजीत, ससुर सुभाष सिंह, सास व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें