फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: साइबर ठगी से बचने के लिए रहें सतर्क

Sun, 04 Jun 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 38,
विज्ञापन

- साइबर क्राइम टीम ने एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रूखाबाद। साइबर ठगी से बचने का एकमात्र उपाय जागरूक होना है। किसी को भी अपने बैंक खाता, एटीएम नंबर आदि की जानकारी न दें। ओएलएक्स पर सस्ता सामान बेचने वालों के झांसे में न आएं। एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में पहुंचकर साइबर क्राइम टीम ने कैडेट्स को ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में जानकारी दी।
रविवार को 12 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडेंट कर्नल रोमिल शर्मा के निर्देशन में चल रहे कैडेट्स के प्रशिक्षण शिविर में साइबर क्राइम टीम पहुंची। दरोगा जगदीश भाटी ने कैडेट्स को आजकल बड़े पैमाने पर हो रही ऑनलाइन ठगी से सचेत रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन से बचने का एक ही तरीका है, स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को सतर्क करें। ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर जानकारी देते हुए अपने बैंक को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल संदीप सिंह ने बताया कि ओएलएक्स की साइट पर यदि कोई सस्ता सामान बेचने के लिए कहे तो उसके झांसे में न आएं। जब तक सामान देख न लें। भुगतान न करें। किसी से भी अपना ओटीपी साझा न करें। बैंक कभी भी फोन पर एटीएम पिन, पासवर्ड और ओटीपी नहीं पूछता है। अनुराग कुमार ने भी कैडेट्स को साइबर ठगों से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कैप्टन बलविंदर सिंह, लेफ्टिनेंट राजेश कुमार दुबे, सूबेदार मेजर हरकेश सिंह, सूबेदार कमलेश, हवलदार बीबी राना, लिपिक गिरीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें